Tranding
Thu, 16 Apr 2026 03:01 PM

मंडल कारा में बंदी भी कर रहे हैं छठ, गुंजने लगे हैं छठ गीत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

लोक आस्था का महापर्व छठ का गीत स्थानीय मंडल कारा बेतिया में भी गूंजने लगी है, मंडल कारा बेतिया के बंदी भी छठ कर रहे हैं,इसके लिए मंडल कारा प्रशासन ने सभी सामानों को उपलब्ध कराने का जिम्मा लिया है।इसको लेकर मंडल कारा में साफ सफाई,साज सजा का प्रबंध किया जा रहा है,छठ पर्व मनाने के लिए सभी बंदी मिलकर इसकी सजावट, प्रकाश की सजावट में लगे हुए हैं। बेतिया मंडल कारा के अध्यक्ष, अमरजीत सिंह ने संवाददाता को बताया कि इस वर्ष 24 महिलाएं और 15 पुरुष छठ व्रतियों हैं,जो छठ कर रहे हैं,इनके लिए मंडल प्रशासन की तरफ से सारी तैयारियां की जा रही हैं,मंडल कारा में छठ महापर्व की गीत गूंजने लगे हैं।मंडल कारा में स्थित छठ घाट की साफ सफाई की जा रही है,छठ व्रतियों के लिए मंडल कारा प्रशासन की ओर से सभी पूजा सामग्री और कपड़ा भी दिया जा रहा है। मंडल कारा के बंदियों के साथ-साथ मंडल कारा के कर्मी भी छठ कर रहे हैं। नहाए खाए से लेकर अर्घ्य देने तक की सारी तैयारियां की जा रही हैं।

Karunakar Ram Tripathi
81

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap