Tranding
Mon, 01 Jun 2026 10:49 AM
धार्मिक / Oct 07, 2024

दक्षिण क्षेत्र में 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक हो श्री राम कथा का होगा आयोजन।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

कानपुर,महानगर दक्षिण क्षेत्र में 13 से 19 अक्टूबर 2024 तक होने वाली श्री राम कथा का आयोजन आरएसएस की सेवा भारती प्रकल्प उत्तर प्रदेश के द्वारा किया जा रहा है। आयोजन से पूर्व आज दिनांक 06 अक्तूबर 2024 को भूमि पूजन एवं ध्वज स्थापना कार्यक्रम कमर्शियल ग्राउंड केशव नगर में संपन्न हुआ।सेवा भारती के कानपुर दक्षिण के अध्यक्ष रतन महरोत्रा ने बताया कि आचार्य शांतनु महाराज के मुख से होने वाली राम कथा के माध्यम से समाज में राम के आदर्शों को बतलाया जायेगा आम जनमानस रामकथा रस का पान करेगा।भूमि पूजन में प्रांत प्रचारक श्री राम जी, प्रांत संघचालक भवानी भीख प्रांत संगठन मंत्री सेवा भारती गजेन्द्र ,विपुल मिश्रा सहित आदि संत-महंत भूमि पूजन एवं ध्वज स्थापना कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
148

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap