Tranding
Mon, 01 Jun 2026 01:25 PM

फैजाने रसूल सद्भावना दौड़ का विधायक के हाथों किया गया शुभारंभ।

प्रतिभागी को किया गया पुरस्कृत 

हाजीपुर/जन्दाहा( वैशाली ) जिले के मशहूर धावक व टाइगर कहे जाने वाले धावक मोहम्मद प्रवेज आलम उर्फ टाइगर के सौजन्य से पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के अवसर पर जन्दाहा प्रखंड के लोमा पंचायत के जीनियस पब्लिक स्कूल के मैदान में फैजाने रसूल सद्भावना दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पातेपुर विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक लखेंद्र पासवान,खेल परीक्षक सुरेश कुमार, अमित सिंह,विक्की, महेश रंजन,एवं दुर्गा प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप से पौधारोपण कर एवं गुब्बारे छोड़कर दौड़ का शुभारंभ किया गया।दौड़ प्रतियोगिता में प्रखंड के सभी पंचायत के बालक एवं बालिकाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।विधायक लखेंद्र पासवान ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का बहुत बड़ा अंग है।खेल शिक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि खेलकूद से हमारा मानसिक विकास होता है।बालक वर्ग में प्रथम स्थान सुलोक कुमार, द्वितीय दानिश तृतीय अंकित कुमार ने प्राप्त किया और बालिका वर्ग में प्रथम आयुषी , द्वितीय कुमारी जीसू, तृतीय स्थान निशु कुमारी रिचा ने प्राप्त किया। इस मौके पर माननीय विधायक लखेंद्र पासवान,सुरेश कुमार,अमित सिंह, मंजेश एवं अन्य ग्रामीण लोग मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
120

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap