Tranding
Fri, 17 Apr 2026 01:44 PM

जिले में फर्जी डॉक्टरअब नहीं कर सकेंगे किसी डॉक्टर के पैड और रजिस्ट्रेशन नंबर का प्रयोग:--सिविल सर्जन

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

सिविल सर्जन,पश्चिम चंपारण ने एक आदेश निर्गत करके सभी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर को यह चेतावनी दी है कि कोई भी कार्यरत डॉक्टर, अपना रजिस्ट्रेशन नंबर,पैड, फर्जी डॉक्टर के क्लीनिक के बोर्ड पर लिखने के लिएअब नहीं देंगे।यह आदेश सभी स्वास्थ्य केंद्रों,अनुमंडल अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सा पदाधिकारी, सरकारी सेवा में कार्यरत डॉक्टर को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर का गलत प्रयोग करने को लेकर चेतावनी दी गई है। सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से पत्र जारी करते हुए निर्देश दिया गया है,इसके बाद भीअगर कोई सरकारी सेवा में कार्यरत डॉक्टर,चिकित्सा अधिकारी,अपना रजिस्ट्रेशन नंबर,पैड या हस्ताक्षर का उपयोग किसी गैर चिकित्सक डॉक्टर को मेडिकल सेंटर चलाने के लिये देता है तो वह विभागीय कार्रवाई केअंतर्गत ऊनपर कार्रवाई होगी।इसके बाद अगर उस फर्जी डॉक्टर के क्लीनिक पर अप्राशिक्षित लोगों की ओर से चिकित्सीय कार्य किए जाते हैं,तो उनके गंभीर परिणाम होंगे,यदि किसी मरीज के साथ ऐसे गैर प्रशिक्षित डॉक्टरों कीओर से चिकित्सा या सर्जरी के दौरान या उसके बाद कोई घटना होती है तो संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद में सिफारिश भी की जाएगी,यह भी निर्देश दिया गया है कि इस आदेश का सख्ती से पालन किया जाए,ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो सके। विगत कुछ दिनों में झोलाछाप डॉक्टरों के कारण इलाज के दौरान लोगों की मौत हो गई है,जांच के क्रम में पता चल रहा है कि सरकारी डॉक्टर का बोर्ड,पैड, रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर हो रहा है।फर्जी डॉक्टर पैसे की लालच में इलाज कर रहे हैं,ऐसे में गलत इलाज के कारण बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं,यही कारण है कि प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फर्जी डॉक्टर,निजी क्लीनिक सेंटरों के खिलाफ सख्ती अपनाने नकेल कसने का फैसला किया है,इस आदेश के बाद जिले के चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य केंद्र में कार्य कर रहे चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मियों में खलबली मच गई है,इसको लागू हो जाने से बहुत सारे लोगों की जिंदगी बच सकती है,साथ ही झोलाछाप डॉक्टर,बिना निबंधित किए हुए क्लीनिक चलाने वालों की नींद उड़ गई है,खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों, जाली नर्सिंग होम,क्लीनिक संचालकों की होश उड़ गए हैं।

Karunakar Ram Tripathi
88

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap