Tranding
Wed, 22 Apr 2026 07:12 AM
धार्मिक / Aug 28, 2024

अजमेर शरीफ के संदल,केवड़ा और गुलाब से महकी दरगाह।

देर रात उर्स की पूर्व संध्या पर अजमेर शरीफ के गद्दीनशीन,दरगाह प्रमुख व सज्जादानशीन ने मजार पर पेश किया संदल केवड़ा और गुलाब।

बरेली, उत्तर प्रदेश।

उर्स की पूर्व संध्या पर आज देर रात अजमेर शरीफ ख़्वाजा गरीब नवाज़ की बारगाह से आया संदल,केवड़ा व गुलाब के साथ पहली फूलों की चादर आला हज़रत के मजार शरीफ पर पेश की गई। दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां),सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी(अहसन मियां),अजमेर शरीफ के गद्दीनशीन सय्यद सुल्तान उल हसन चिश्ती और सय्यद हम्माद उल हसन चिश्ती,दरगाह प्रमुख के दामाद सय्यद आसिफ मियां ने गुस्ल के रस्म अदा कर संदल,केवड़ा व गुलाब पेश किया। इसके फूल पेश किए। सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने खुसुसी दुआ की। रूहानी महफिल उलेमाओं की मौजूदगी में अदा की गई। जिसमें मुख्य रूप से मुफ्ती आकिल रज़वी,मुफ्ती सलीम नूरी बरेलीवी,मुफ्ती सय्यद कफील हाशमी,मुफ्ती अय्यूब नूरी,मुफ्ती मोइनुद्दीन,मुफ्ती सय्यद शाकिर अली,कारी अब्दुरहमान क़ादरी,मौलाना डॉक्टर एजाज़ अंजुम,मुफ्ती जमील,मुफ्ती अफ़रोज़ आलम,राशिद अली खान आदि लोग मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
108

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap