Tranding
Sat, 28 Feb 2026 12:27 PM

हीट/ वेव से बचाव हेतु अस्पताल में की गई अतिरिक्त वार्ड की व्यवस्था।

बलिया में 42 डिग्री पहुंचा तापमान

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बिल्थरा रोड, बलिया।बिल्थरा रोड में भी भीषण गर्मी व हीट/ वेव से जन जीवन प्रभावित है। गर्मी के कारण लोग घरों में ही रहने को मजबूर हैं, मौसम को देखते हुए सीएचसी सीयर में भी अतिरिक्त वार्ड की व्यवस्था की गई है।

  अस्पताल के अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह ने आवश्यक कार्य न होने पर लोगों को 10 से 4 बजे तक घरों में ही रहने की सलाह दी है।

 ज्ञात हो की बलिया में 42डिग्री तापमान पहुंच गया है भीषण गर्मी हीट/ वेव को देखते हुवे लोग घरों में ही रहना उचित समझ रहे हैं। हीट/ वेव को देखते हुवे सीएचसी सीयर में भी मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है । इस संबंध में अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल में इसकी समुचित व्यवस्था की गई है। इसके लिए 6- 6 बेड का दो वार्ड अलग से बनाया गया है ।जिसमें प्रत्येक वार्ड में मरीजों के लिए कूलर की व्यवस्था की गई है। ऑपरेशन थियेरेटर तथा लेबर रूम में एसी लगाया गया है। जबकि पानी के लिए एक आरो सिस्टम के साथ ओआरएस प्वाइंट भी बनाया गया है।

 अधीक्षक ने बताया कि मरीजों के लिए अस्पताल में पर्याप्त दवा की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि हीट वेव को देखते हुए शासन की गाइड लाइन को जिम्मेदारी पूर्वक निभाया जा रहा है। जहां तक मरीज की बात है तो अभी तक डायरिया के ही मरीज अस्पताल में आ रहे हैं। हीट/ वेव से बचाव के संबंध में उन्होंने कहा की जहां तक हो सके घर से निकलते समय पानी पीकर तथा पानी की बोतल साथ में लेकर कर निकलें। घर से निकलते समय ढीले - ढाले पूरी बाह का सूती (वस्त्र ) शर्ट पहन कर ही निकलें, ताकि पूरा शरीर ढका रहे।

Karunakar Ram Tripathi
174

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap