Tranding
Sat, 30 May 2026 07:13 PM

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन रांची इकाई की नई टीम का हुआ गठन।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन झारखंड इकाई के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार महासम्मेलन के आयोजन को लेकर हुई चर्चा। 

रांची, झारखंड।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के दिशा - निर्देशानुसार पर संगठन को मजबूत और संघर्षशील बनाने के लिए प्रदेश महासचिव झारखण्ड देवानंद सिन्हा की अध्यक्षता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग मधु सिन्हा के संचालन में बैठक की गई। षकुछ दिन पहले ही पुरानी टीम को भंग कर दिया गया था और नई टीम का गठन सर्वसम्मति से किया गया जिसमें रांची जिला संरक्षक - पीयुष कुमार एवं सजल सहाय, जिलाध्यक्ष - विपिन कुमार सिंह एवं जिला महासचिव - रफी समी तथा रांची जिला संरक्षक महिला विंग - डॉ. पूजा सिन्हा, जिला अध्यक्षा - श्रेयोषी मुखर्जी चुना गया। 

आगामी फ़रवरी 2024 में अंतरराष्ट्रीय पत्रकार महासम्मेलन आयोजन के सफलता हेतु बैठक हुई, जिसमें द्विसत्र सम्मेलन का प्रस्ताव एवं आमंत्रण हेतु माननीय राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, राज्यसभा सांसद सह निवर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री बादल पत्रलेख, केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता जेएमएम सुप्रीयो भट्टाचार्य, रांची सांसद संजय सेठ, कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह प्रदेश प्रवक्ता सह न्यास समिति के अध्यक्ष राकेश सिन्हा, झारखंड गौ सेवा अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, विधायक नवीन जायसवाल, विधायक सीपी सिंह, विधायक राजेश कच्छप एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के नामों पर विचार विमर्श किया गया। तथा साथ में झारखंड के कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रस्तुति पर भी जोर दिया गया। 

इस अवसर पर देवानंद सिन्हा, मधु सिन्हा, विपिन कुमार सिंह, रफ़ी समी, डॉ पूजा सिन्हा, पीयुष कुमार, श्रेयोषी मुखर्जी, आतिफ खान, नीतू दूबे मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
182

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap