Tranding
Wed, 15 Apr 2026 11:30 AM

बाइक चालक युवक को बालू से लदे ट्रक ने मारी टक्कर मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

विपरीत दिशा से आ रही बालू से लदे एक ट्रक ने एक बाइक चालक युवक को जबरदस्त ठोकर मार दी,जिससे उसकी मौत अस्पताल में इलाज के क्रम में हो गई। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अरेराज मुख्य सड़क स्थित हवाईअड्डा के पास बताई गई है। घटना से नाराज परिजनों ने बेतिया अरेराज मुख सड़क पर शव को रखकर जाम कर प्रदर्शन करने लगे,हालांकि घटना की सूचना पर पहुंचे सदर एसडीपीओ,विवेक दीप ने प्रदर्शनकारी को समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया,इसके बाद आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो गई। थानाअध्यक्ष, अभिराम सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि मृतक की पहचान बरवत परसराइन,वार्ड नंबर 27 निवासी चावल दुकानदार चंद्रिका प्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र,रूपेश कुमार के रूप में की गई है।शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले में अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी,साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।प्रदर्शन कर रहे लोगों ने संवाददाता को बताया कि आए दिन इस स्थान पर घटनाएं होती रहती हैं,जोअभी तक 6 लोगों की मृत्यु हो चुकी है,इसका मुख्य कारण सड़क के दोनों तरफ ट्रक लगे रहते हैं,पुलिस प्रशासन,नगर निगम प्रशासन,जिला प्रशासन का इस पर कोई नजर नहीं है।

Karunakar Ram Tripathi
90

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap