जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
सैय्यद फरहान अहमद
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्र गान गाया गया। इस मौके पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य, विष्णु प्रकाश राय, सैयद ज़फ़र हसन, राम करन, मो. नदीम, मो. फैजान, शाहनवाज़ अहमद, हरिशंकर पांडेय, अजीत गुप्ता, सत्य प्रकाश सिंह, मो. आशिक, शमीम अहमद ख़ां आदि मौजूद रहे। वहीं मदरसा कादरिया तजवीदुल क़ुरआन लिल बनात अलहदादपुर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चियों ने हाथ से तैयार सामानों की प्रदर्शनी लगाई। इस मौके पर कारी शराफत हुसैन कादरी, मुफ्ती मुनव्वर रज़ा, मौलाना दानिश रज़ा, डॉ. आमिर, हाजी जलालुद्दीन कादरी, नबी हुसैन, मो. शरीफ़, मो. शफीक, मुजस्सम अली, महबूब आलम, डॉ. मो. शम्सी, अब्दुल्लाह अंसारी, एजाज अहमद, सुब्हान अहमद, अब्दुल कय्यूम अंसारी, अहमद नन्हे, मो. फैज, मो. फारुक आदि मौजूद रहे।