Tranding
Tue, 28 Apr 2026 11:00 AM

होमगार्ड भर्ती परीक्षा: तीसरे व अंतिम दिन भी शांतिपूर्ण व नकलविहीन परीक्षा संपन्न

तीसरे दिन 11 केंद्रों पर 6866 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जनपद महराजगंज में आयोजित उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा के तीसरे एवं अंतिम दिन सोमवार को 11 परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई, जिसमें प्रत्येक पाली में 4320 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।

प्रथम पाली में 3423 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 897 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 3443 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 877 अनुपस्थित पाए गए। इस प्रकार कुल 6866 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सहभागिता की।

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी। प्रवेश द्वारों पर कड़ी चेकिंग, सघन फ्रिस्किंग, बायोमेट्रिक सत्यापन (जहां लागू) तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी, जिससे किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

महराजगंज पुलिस एवं प्रशासन की सतर्कता, समन्वित प्रयासों एवं प्रभावी निगरानी के चलते पूरे जनपद में परीक्षा पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से सकुशल संपन्न हुई।

Karunakar Ram Tripathi
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap