Tranding
Sat, 30 May 2026 05:01 PM
अपराध / Apr 01, 2023

नगर के स्टेशन चौक पर खड़ी बाईक की डिक्की तोड़कर चोरों ने 1.25 लाख उड़ाए।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक सेअज्ञात अपराधियों ने सेवानिवृत्त पंचायत सचिव के बाइक की डिक्की तोड़कर ₹1लाख25 हजार उड़ा लिया है, पीड़ित ने संवाददाता को बताया कि लाल बाजार स्थित स्टेट बैंक से पैसा निकाल कर बाइक की डिक्की में पैसा रखकर नाश्ता करने के लिए एक होटल के पास रुके थे,पूरबी कारगाहिया निवासी,सेवानिवृत्त पंचायत सचिव,हरिहर यादव ने संवाददाता को बताया कि एसबीआई शाखा से पैसा निकाल कर बाइक की डिक्की में रख लिए थे,रास्ते में एक होटल पर नाश्ता के लिए रुके हुए थे,इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने बाइक की डिक्की तोड़कर सभी पैसा निकाल लिया, स्थानीय नगर थानाअध्यक्ष, राजीव कुमार ने संवाददाता को बताया के इस प्रकार किसी भी घटना की सूचना पुलिस को अभी तक नहीं मिली है।पीड़ित के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने हेतुआवेदन की प्राप्ति के बाद ही पुलिस अपराधी को पकड़ने हेतु कार्रवाई शुरू कर देगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
175

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap