Tranding
Tue, 14 Apr 2026 08:49 PM

जिलाधिकारी बलिया ने क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत।

रिपोर्टर :धनंजय शर्मा

बलिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 70 बालक तथा 40 बालिकाओं ने प्रतिभा किया। बीएससी मनीष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।जिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने दोनों वर्ग के 6-6 विजेताओं को पुरस्कृत कर उनकी हौसला अफजाई की। बालक वर्ग में जेपी राजभर ने प्रथम, साहब सिंह ने द्वितीय ,अनुभव यादव ने तृतीय ,दीपक प्रसाद ने चतुर्थ, प्रदीप कुमार ने पंचम, शिवनारायण राजभर ने छठा स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में संध्या यादव ने पहला, अंजली कुमारी ने दूसरा, माधुरी कुमारी ने तीसरा, नेहा यादव ने चौथा, श्रेया संतोष ने पांचवा, वह नंदिनी गोंड ने छठा स्थान प्राप्त किया। दिव्या यादव को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर गणेश पाठक एनवाईके के उपनिदेशक कपिल देव, क्रीड़ा अधिकारी जवाहर सिंह यादव, उप क्रीड़ा अधिकारी अजय साहू ,जावेद अख्तर, गयासुद्दीन कबड्डी कोच सोनिया आदि मौजूद थीं ।संचालन स्टेडियम के अरविंद सिंह ने किया।

Karunakar Ram Tripathi
75

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap