Tranding
Sat, 28 Feb 2026 07:17 AM

जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त ने रैन बसेरा / शेल्टर होम्स का औचक निरीक्षण किया गया।

हफ़ीज अहमद खान

 कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

जिलाधिकारी विशाख जी एवं नगर आयुक्त शिवशरप्पा जी0 एन0  द्वारा आज ठण्ड के दृष्टिगत जनपद में स्थापित रैन बसेरा / शेल्टर होम्स का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा परमट स्थित ,चाचा नेहरू अस्पताल परिसर में बनाए गए रैन बसेरा तथा बाबू पुरवा थाना क्षेत्र स्थित बनाए गए  शेल्टर होम्स / रैन बसेरा में की गई मूलभूत सुविधाएं जैसे शौचालय , पेयजल ,बेड ,

कम्बल इत्यादि अन्य समस्त प्रकार की सभी व्यवस्थाओ हेतु स्थलीय निरीक्षण करते हुए उपस्थित समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए गए

अपर नगर आयुक्त नगर निगम यह सुनिश्चित कराए कि जनपद में स्थापित समस्त रैन बसेरा एवं शेल्टर होम्स में  समस्त आवश्यक मूलभूत सुविधाओ की कोई कमी न रहे !अपर नगर आयुक्त नगर निगम यह सुनिश्चित कराए की समस्त रैन बसेरे एवं शेल्टर होम में निःशुल्क ही संचालित हो उनके किसी भी व्यक्ति से कोई भी पैसा न लिया जाए ।अपर नगर आयुक्त नगर निगम यह सुनिश्चित कराए कि ठंड के दृष्टिगत समस्त चिन्हित स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
100

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap