Tranding
Fri, 05 Jun 2026 04:58 PM

झारखंड में हो रहे मूसलाधार बारिश से मुहाने नदी में एक बार फिर आई भीषण बाढ़।

 बड़कीचांपी गांव में डूबा आंगनबाड़ी केंद्र।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी

 गया, बिहार।

पड़ोसी राज्य झारखंड में हो रहे लगातार मूसलाधार बारिश ने जिले के सीमावर्ती इलाके में स्थित मुहाने नदी में एक बार फिर से तबाही मचा दी है। बाराचट्टी प्रखंड के भलुआचट्टी पंचायत अंतर्गत छोटकीचांपी एवं बड़की चांपी गांव में मुहाने नदी में आए बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है,जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गौरतलब है कि बीते एक माह पूर्व भी झारखंड सीमावर्ती के नदियों में आई बाढ़ के बाद जिले के कई नदियां मसलन, मुहाने ,गोकुला, गुलसकरी एवं डोभी प्रखंड के धरधरी व निलाजन नदी में भीषण बाढ़ आई थी, तब इलाके के कई गांव में पानी घुस गया था और तबाही मचाई थी कई पक्की सड़के व बांध ध्वस्त हो गए थे इस दौरान कई लोगों की जान चली गई थी।इधर झारखंड में पुनः लगातार मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर तबाही मचाई है। भलुआ पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता रहे व प्रखंड प्रमुख के प्रतिनिधि जगदीश यादव ने बताया कि आज 12 बजे के करीब मुहाने नदी में एक बार पुनः भयावह बाढ़ आई है, जिससे बड़की चांपी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आठ फुट से ऊपर पानी भर गया है। इस दौरान एक युवक की डूबने की भी आशंका जताई गई, लेकिन उसे किसी तरह बचा लिया गया। बता दें कि उक्त गांव बिहार- झारखंड की सीमा पर स्थित है, जो प्रखंड मुख्यालय के काफी दूर भी है और आवागमन के मामले में अत्यंत पिछड़ा इलाका माना जाता है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
144

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap