Tranding
Mon, 01 Jun 2026 08:30 PM

पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा सराहनीय कार्य के लिए 39 अधिकारी/कर्मचारी गण हुवे सम्मानित।

78वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधीक्षक बलिया ने ध्वजारोहणकर कर्तव्य एवं निष्ठा की दिलाई शपथ

रिपोर्ट - मनोज कुमार पांडेय

बलिया। आज दिनांक 15.08.2024 को 78वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलिया श्री विक्रान्त वीर द्वारा सर्वप्रथम कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण कर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलायी गयी। 

तत्पश्चात पुलिस लाईन में क्वार्टर गार्द पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उसके उपरान्त पुलिसकर्मियों को सम्बोधित करते हुए पूर्ण ईमानदारी व मेहनत से कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया तथा जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण की सराहना की गयी तथा गृह मंत्रालय भारत सरकार व पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा सराहनीय कार्य के लिए जनपद के कुल 39 अधिकारी/कर्मचारी गण को पदक/सम्मान चिन्ह दिया गया तथा 07 अधिकारी/कर्मचारी गण को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर देशभक्ति की भावना जागृत करने की पहल की गई है। 

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ महोदय द्वारा ऑपरेशनल के आधार 1. आ0 अर्जुन यादव पीएनओ 152090629 सर्विलांस सेल बलिया को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (Commendation Disc) सिल्वर से सम्मानित किया गया।

महानिदेशक उ0प्र0 व पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 जनपद बलिया के कुल 39 अधिकारी/कर्मचारी गण को प्रशंसा चिन्ह एवं सेवा पदक दिया गया। जिसमें गृह मंत्रालय द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए 14, उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए 05 व सराहनीय सेवा पदक के लिए 01 अधिकारी/कर्मचारीगण को दिया गया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी तथा गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कुल 15 अधिकारी/कर्मचारीगण को अतिउत्कृष्ट सेवा पदक एवं 01 अधिकारी को उत्कृष्ट सेवा पदक देने की घोषणा की गयी।

Karunakar Ram Tripathi
102

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap