इंस्टाग्राम पर भगवान श्री राम के खिलाफ और मर्यादित टिप्पणी :मऊ में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।
रिपोर्ट :आदित्य कुमार पाण्डेय
मऊ। जनपद मऊ के तहसील मधुबन के कठघरा शंकर गांव का एक युवक ने इंस्टाग्राम पर भगवान श्री राम के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर पोस्ट किया। जिसके बाद इसे लेकर समाज के लोगों में आक्रोश है।
क्षेत्र के करौली निवासी पूर्व प्रधान देवेंद्र मद्धेशिया ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देते हुए, तहसील क्षेत्र मधुबन के कटघरा शंकर निवासी एक व्यक्ति पर भगवान श्री राम के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई में जुटी है ।
इस मामले में पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर उपरोक्त आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है । आरोपी के विभिन्न सोशल मीडिया पोस्ट को खंगाल जा रहा है। पुलिस नियमानुसार कार्यवाही कर रही है।