Tranding
Fri, 05 Jun 2026 11:15 PM

निदेशक ने नर्सिंग कालेज पर फहराया तिरंगा, हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

धनंजय शर्मा

मऊः शारदा नारायण पैरामेडिकल एंड नर्सिंग साइंसेज कॉलेज पहसा गड़वा में स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण कार्यक्रम आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रसिद्ध डॉक्टर संजय कुमार सिंह ने अपना उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के सौ वर्ष पूर्ण होने तक हमें विकसित राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लेकर कार्य करना होगा। सामाजिक, चिकित्सा, शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में वैश्विक मानक और गुणवत्ता के साथ कार्य करते हुए विश्व गुरु की संकल्पना का साकार रुप देना है। वहीं संस्थान निदेशक डॉ एकिका सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश को विकसित बनाने की दिशा में अभी बहुत कुछ किया जाना शेष है। चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों के द्वारा इस दिशा में गुणवत्तायुक्त शुलभ चिकित्सा उपलब्ध कराना संकल्प होना चाहिए। डॉ सिंह ने नर्सिंग के छात्रों ने सेवा भावना के साथ चिकित्सकीय सेवा पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान कालेज के छात्रों द्वारा स्वतंत्रता दिवस से संबंधित अनेक रंगारंग कार्यक्रम किया गया। समाजसेवी आलोक सिंह, प्रबंधक शिवकुमार सिंह, प्रधानाचार्य सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Karunakar Ram Tripathi
125

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap