Tranding
Tue, 28 Apr 2026 08:00 AM

नगर निगम द्वारा समस्त नगर वासियों को मनमाना टैक्स देने की नोटिस जन विरोधी हैं- जावेद सिमनानी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

जावेद सिमनानी पूर्व प्रत्याशी 64 लोकसभा सदर गोरखपुर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि गोरखपुर महानगर में नगर निगम द्वारा महानगर के समस्त वार्ड वासियों को मन माना टैक्स देने की नोटिस रिसीव कराई हैं जो जन विरोधी हैं जनहित में नहीं है जहां सीवर लाइन नहीं पड़ी है वहां सीवर का टैक्स जहां पानी की सप्लाई नहीं है वहां पर पानी का टैक्स जो रोड 3 मीटर की भी नहीं है वहां 12 मीटर वाली रोड का टैक्स लगाकर जनता पर जबरन बोझ बना रही है महानगर की नगर निगम की संस्था नगर निगम को अपनी इस कर प्रणाली के पुनर्विचार करके देखना चाहिए जिस मकान का टैक्स 252 रुपया था उसका बढ़कर 22000 कर दिया जिसका ₹400 था उस का 26000 कर दिया नगर निगम को हर हाल में अपने इस कर प्रणाली में बहुत बड़े स्तर पर सुधार करने की आवश्यकता है नगर निगम अगर सुधार किए बगैर इस मनमानी कर को जनता पर थोपे गी तो इसका लोकतांत्रिक तरीके से 

विरोध जबरदस्त और जबरदस्त आंदोलन भी किया जाएगा नगर आयुक्त और तमाम पार्षद गणों से कहना है कि आप सभी लोग मिलकर इस अनैतिक कर जो जनता पर भोज डाला जा रहा है इसका पूरा विचार करके इसमें जबरदस्त फेर बदल करके तब इसको जनता के बीच में लाया जाए सरकार का मनमानापन चलने नहीं दिया जाएगा

Karunakar Ram Tripathi
56

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap