Tranding
Wed, 15 Apr 2026 11:23 AM

प्रेम जाल में फंसा कर,शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

एक युवक अपनी बहन की ननद को प्रेम जाल में फंसा कर,शादी का झांसा देकर लगातार यौन शोषण करता रहा। घटना के बारे में, संवाददाता को पता चला है कि यह घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई गई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुएआरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार युवक की पहचान मझरिया गांव निवासी,जावेद आलम,उम्र 21वर्ष के रूप में की गई है।मामले में युवती, उम्र 20 वर्ष ने शिकारपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें आरोप है कि युवती के भाई की शादीआरोपी की बहन के साथ हुई है,जिसका फायदा उठाकर वह बराबर उसके घर पर आया जाया करता था,इसी दौरान उसने युवती को शादी का वादा कर प्रेम जाल में फंसा लिया, लगातार 2 साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम जाल में फंसाने के बाद घूमने के लिए उसको नरकटियागंज बुलाया था, इसी क्रम में उसने शारीरिक संबंध बना लिया,इस तरह उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया,जब युबति शादी का दबाव बनाती थी तो टालमटोल कर देता था, इसको लेकर वह उसके घर पहुंची,और उसके परिजनों को भी बताया। लड़के के परिजन ने भी शादी से मना कर दिया,शादी से मना करने के बाद उसके परिजन अपने संबंधियों को भेजकर उसके घर वालों के साथ मारपीट की और धमकी देने लगे,युवती शिकारपुर थाना पहुंची,और आरोपी युवक पर केस दर्ज कराया।थानाअध्यक्ष,अवनीश कुमार ने संवाददाता को बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Karunakar Ram Tripathi
108

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap