Tranding
Sat, 28 Feb 2026 01:46 PM

कोहिनूर रेस्टोरेंट में शिकायत पर पहुंची फूड विभाग की टीम, प्रतिष्ठा की जांच।

पनीर और दूध के नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला हेतु जांच के लिए भेजा गया

गोरखपुर । मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेन मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में फूड विभाग की टीम ने गोलघर स्थित सिविल लाइन के कोहिनूर रेस्टोरेंट पर जांच की गई । टीम ने प्रतिष्ठान के किचन से लेकर पूरे रेस्टोरेंट की जांच की गई जांच के दौरान साफ सफाई रखने का निर्देश दिया गया इस दौरान टीम ने पनीर और दूध के नमूने संग्रहित करके प्रयोगशाला हेतु जांच के लिए भेजा गया है। रेस्टोरेंट संचालक के पास लाइसेंस भी नहीं था ।

सहायक आयुक्त खाद्य सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कोहिनूर रेस्टोरेंट पर कोल्ड कॉफी में कीड़े पाए जाने की शिकायत पर टीम वहां पहुंची थी और जांच किया गया साफ सफाई के लिए नोटिस दिया गया है प्रतिष्ठा का संचालन कर रहे मलिक के पास दूसरे का फूड लाइसेंस था उनके नाम का लाइसेंस नहीं है होटल रेस्टोरेंट चलाने वाले सभी दुकानदारों और निर्देशित किया जा रहा है, कि वह अपने होटल और रेस्टोरेंट में साफ सफाई का विशेष ध्यान दें।

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष कुमार प्रतिमा उपाध्याय कमल नारायण संतोष तिवारी उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
88

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap