Tranding
Tue, 02 Jun 2026 12:16 AM

विपरीत दिशा से अचानक बाइक सवार आया बस के सामने,सवारियों से भरी बस पलटनें से बाल - बाल बची

गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक जिला अस्पताल रेफर 

बस में सवार व्यक्ति ने बताया आंखों देखा रोंगटे खड़ी कर देनें वाली बात

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बेल्थरा रोड, बलिया। सोनौली - बलिया राज मार्ग पर हल्दी रामपुर चट्टी के पास बुधवार की सुबह बाइक को बचाने के चक्कर में बस सड़क से उतर कर पेड़ से टकराने के बाद खड़ी हो गई। इस दौरान बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल युवक को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के संबंध में पता चला कि सोनाडीह से करीब दो दर्जन से अधिक सवारियों को भरकर एक प्राइवेट बस सोनौली - बलिया राजमार्ग होते हुए सिकंदरपुर की ओर आ रही थी कि हल्दीरामपुर चट्टी के पास विपरीत दिशा से गलत साइड से तेज गति से आ रहे बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई तथा सड़क के नीचे उतरकर एक पेड़ से टकराने के बाद खड़ी हो गई। बस की चपेट में आने से बाइक सवार रौनक यादव 22 वर्ष पुत्र उमेश यादव निवासी कड़सर थाना उभांव बलिया गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर,मुंह व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आई। सीएचसी सीयर के डॉक्टर रोहित गुप्ता द्वारा प्राथमिक चिकित्सा के बाद गंभीर अवस्था के चलते रौनक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस पेड़ से नहीं टकराती तो बहुत बड़े हादसा हो जाता तथा कई लोगों की असमय जान चली जाती। ऐसे में बहुत बड़ा हादसा होते होते बचा।

Karunakar Ram Tripathi
93

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap