Tranding
Tue, 21 Apr 2026 11:00 PM
अपराध / Jul 07, 2024

गोरखपुर के डाॅक्टर की बेटी ने छत से कूद कर की आत्महत्या।

सतीश चन्द

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

गोरखपुर के मशहूर मनोरोग चिकित्सक डॉक्टर राम शरण श्रीवास्तव की बेटी संचित श्रीवास्तव ने आज सुबह छत से कूद कर अपनी जान दे दी। पति के वाराणसी में खुदकुशी की सूचना मिलने पर संचित ने यह आत्मघाती कदम उठाया।पति के मौत की खबर के बाद मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खुदकुशी की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। गोरखपुर के सिविल लाइन पार्क रोड पर डॉक्टर रामशरण श्रीवास्तव का आवास है उनकी बेटी संचित कुछ दिन पूर्व मायके में आई थी, बीते शनिवार की रात में किसी बात से आहत होकर उसके पति हरीश ने खुदकुशी कर ली थी। पटना के रहने वाले हरीश ने वाराणसी सारनाथ में एक होटल में फांसी लगाकर जान दे दी सुबह उनके परिवार वालों को सारनाथ पुलिस सूचना दी तो डॉ रामशरण श्रीवास्तव वाराणसी जाने के लिए तैयार थे इसी बीच उनकी बेटी संचित ने छत से कूद कर जान दे दी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
80

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap