Tranding
Sat, 30 May 2026 06:49 PM
शिक्षा / Jan 24, 2023

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एम. ए. एकेडमी तुर्कमानपुर से निकाली गई तिरंगा रैली।

याद रखेंगे वीरो तुमको हरदम, यह बलिदान तुम्हारा है, हमको तो है जान से प्यारा यह गणतंत्र हमारा है - कुलदीप पांडेय


सेराज अहमद कुरैशी 


गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।


गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एम. ए. एकेडमी और सनराइज कोचिंग सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में एम. ए. एकेडमी के प्रबंधक मोहम्मद आकिब अंसारी की रहनुमाई में तुर्कमानपुर वार्ड के मुख्य मार्गो से होता हुआ एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, यह तिरंगा यात्रा चिंगी शहीद, पहाड़पुर, नकी रोड, जेजे हॉस्पिटल, नई मस्जिद, नूरी मस्जिद, अध्या कबाड़ी, रावत पाठशाला , नॉर्मल कब्रिस्तान और सुल्तान खान मस्जिद चौराहा आदि मार्गों से होता हुआ एम. ए. एकेडमी कैंपस पर आकर समाप्त हुआ। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस और बच्चों में संविधान के प्रति जागरूकता पैदा करना था, जिससे बच्चे भारत के प्रति शहीदों ने जो बलिदान पेश किया है उनको हमेशा याद रखा जा सके । रैली में मुख्य मुख्य चौराहों पर सत्यम गहलोट जी की रहनुमाई में बच्चों ने एक बेहतरीन कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया और लोगों ने खूब तालीयां बजायी । भारत माता की जय, वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद, शहीद भगत सिंह अमर रहें, गांधी जी अमर रहें, बाबा साहब अमर रहें, शहीद अशफाक उल्लाह खां अमर रहें, नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहें, आदि नारे बुलंद आवाज से लगाए गये। 

    रैली के इस अवसर पर मुख्य रूप से हाजी जलालुद्दीन कादरी, मकसूद अली, कुलदीप पांडेय, इंजीनियर मिन्नत गोरखपुरी , अमिताभ जायसवाल, सुनील श्रीवास्तव, सैय्यद इरशाद अहमद, अयान अहमद निजामी, सत्यम गहलोट, निखिल गुप्ता, प्रिया बौधा, सुभान अली वारसी, गुलरेज वारसी, सीमा परवीन, आसिया सिद्दीकी, मंतशा, आसमा निशा, नाजिया, निदा फातिमा आदि सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं के साथ-साथ विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
163

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap