Tranding
Mon, 01 Jun 2026 02:03 PM

ट्रक ने मारा ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर,चालक की मौत,मचा कोहराम।

हाजीपुर(वैशाली)जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर एक के पास ट्रक और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई।इस घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत मौके पर ही हो गई।मौके पर पहुंची गंगा ब्रिज थाने की पुलिस ने ट्रैक्टर और ट्रक को जब्त कर लिया है।मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कवायद शुरू कर दी है।मृतक की पहचान पटना जिले के रानीपुर पैजावा सदर गांव निवासी महाराजा यादव के 45 वर्षीय पुत्र कमलेश के रुप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर पर लोहा का प्लेट लोड कर पटना से हाजीपुर की तरफ आ रहा था।जैसे ही महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर एक के पास पहुंचा पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।जिसे ट्रैक्टर चालक ने अपना संतुलन खो दिया और ट्रैक्टर 20 फीट नीचे खाई में गिर गई।जिससे ट्रैक्टर से ही दब कर चालक की मौत हो गई।घटना के बाद महात्मा गांधी सेतु पर वाहनों की लंबी कटारे लग गई।घटना की सूचना पाकर मौके पर दलबल के साथ पहुंचे गंगा ब्रिज थाना अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को स्थानीय लोगों की मदद से निकला।तब तक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई थी।पुलिस द्वारा चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां डॉक्टरों ने ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया।पुलिस द्वारा घटना की सूचना मृतक परिजनों को भी दी गई है।सूचना पर सदर अस्पताल पहुंची परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।मृतक के तीन छोटी-छोटी बच्ची है।मृतक ट्रैक्टर चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।इस संबंध में गंगा ब्रिज थाना अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया लोहे के प्लेट लदे ट्रैक्टर और ट्रक की टक्कर हुई।ट्रैक्टर से दबाकर चालक की मौत हो गई है।घटना की सूचना परिजनों को भी दी गई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।ट्रैक्टर और ट्रक को जब्त कर लिया गया।

Karunakar Ram Tripathi
102

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap