Tranding
Sat, 28 Feb 2026 05:01 PM

जिला में मतगणना कार्य में बाधा पहुंचने पर रुक जाएगी काउंटिंग,जिला पदाधिकारी।

बेतिया, बिहार।

जिला में दोनों लोकसभा चुनाव का मतगणना का कार्य सुचारू रूप से चलेगा,इसके लिए सारी व्यवस्था कर दी गई है, सभी कर्मी,पदाधिकारी की ड्यूटी लगा दी गई है। मतगणना कार्य में लगे कर्मियों पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि समय पर पहुंचकर मतगणना काम शुरू करें,किसी भी मतगणना एजेंट के द्वारा किसी पार्टी विशेष के द्वाराअगर किसी प्रकार की कोई धांधली,हल्ला गुल्ली की गई तो काउंटिंग बंद कर दी जाएगी,इस बात की जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण,दिनेश कुमार राय ने संवाददाता को दी है। दोनों लोकसभा के चुनाव के मतगणना के समय दोनों आर आर ओ, एआरओ, संबंधित प्रेक्छक मौजूद रहेंगे,साथ ही सभी जिला स्तर के पदाधिकारी भी काउंटिंग हाल में मौजूद रहेंगे। जिला में मतगणना कार्य शांतिपूर्ण ढंग से हो इसके लिए सभी व्यवस्था कर दी गई है।पुलिस बल् की तैनाती की गई है,22 डीएसपी, सैंकड़ों पुलिस पदाधिकारी के भी पोस्टिंग की गई है,डीआईजी,एसपी सभी मतगणना स्थल पर मौजूद रहेंगे।मतगणना हाल और मतगणना स्थल के बाहर पुलिस जवानों की ड्यूटी लगा दी गई है,किसी तरह का कोई अप्रिय घटना नहीं घटे,इसकी सारी व्यवस्था कर दी गई है। जिला से प्राप्त समाचार के अनुसार, काउंटिंग हाल में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है,जिससे किसी प्रकार की अप्रिय वारदात का सीसीटीवी कैमरा मेंआसानी से देखा जा सके,इस पर सभी पदाधिकारी की कड़ी नजर रहेगी। मतगणना स्थल पर मतगणना की जानकारी देने के लिए ध्वनि प्रसारित यंत्र लगाया गया है,ताकि प्रत्याशी और उसके काउंटिंग एजेंट,समर्थक शुभचिंताकू पल-पल की जानकारी मिल सके । चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार मतगणना हॉल में मतगणना एजेंट को किसी प्रकार के इलेक्ट्रिक टॉनिक सामान के लिए जाने की इजाजत नहीं होगी,और नहीं पान,बीड़ी, सिगरेट,खैनी,नशाखोरी सामान खाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
101

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap