Tranding
Sat, 28 Feb 2026 03:25 PM

भीषण गर्मी,लू के चपेट में आने से शिक्षक,शिक्षिका,छात्र छात्राएं हुई बेहोश,मची हलचल।

सैय्यद शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया बिहार।

 जिला में बिशनगढ़ में आलू के चपेट में आने से शिक्षक, शिक्षिकाए, छात्र-छात्राएं विद्यालय में बेहोश हो गई हैं उन्हें नजदीकीअस्पताल में इलाज कराया गया l बेतिया क्षेत्र के सिद्धौर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षिका सुषमा कुमारी, प्रीति वर्मा स्कूल आने के जिन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज करा कर घर भेज दिया गया,साथ ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौमुखा शेरटोला के शिक्षक,विक्की कुमार भी स्कूल में मूर्छित होकर गिर गए,जिनका स्थानीय स्तर पर इलाज कराकर घर भेज दिया गया l संवाददाता के विभिन्न सूत्रों से पता चल रहा है कि बहुत से शिक्षक,कर्मी स्कूल आने के क्रम में बेहोश होकर बाइक से गिर गए,जिन्हें इलाज करा कर घर भेजा गया, संवाददाता को इस तरह की खबरें पूरे राज्य से मिल रही हैं,इस भीषण गर्मी लू से पूरे राज्य में 80 लोगों की मृत्यु हो गई है,इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने 8 जून तक सभी विद्यालय,निजी, सरकारी और अन्य विद्यालयों को बंद कर दिया है l कुमारबाग़ शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में भी प्रशिक्षण प्राप्त करने आई विभिन्न जिलों से आये शिक्षक,शिक्षिकाएं भी बेहोशी होने की सूचना मिल रही है l नरकटियागंज बीआरसी में भी शिक्षक, शिक्षिकाओं का चहक प्रशिक्षण चल रहा था,उसमें भी कई शिक्षक,शिक्षिकाएं मूर्छित होकर अपने वर्ग में गिर गई l जिन शिक्षक शिक्षकों की तबीयत बिगड़ी है,उनमें असगरी बेगम,अनिल श्रीवास्तव हैँ l

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
76

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap