Tranding
Sat, 18 Apr 2026 07:29 PM

पुलिस समकालीनअभियान में 3 हमलावर सहित 63 अपराधी हुए गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

जिला पुलिस कप्तान, अमरकेश डी के निर्देश के आलोक में,पुलिस समकालीन अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी करके,पुलिस पर हमलावर तीन बदमाश सहित 63अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है,जिसमें एक अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजातिअधिनियम के अंतर्गत एकअभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस छापेमारी के दौरान मध् निषेध के तहत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करके भारी मात्रा में शराब जप्त किया गया है। पुलिस ने 1 लीटर देसी शराब, 4.25 लीटर विदेशी शराब,दो मोटरसाइकिल,एक मोबाइल समेत एक ड्राइगर को बरामद किया है। एसपी ने संवाददाता को बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तियों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है, उन्होंनेआगे बताया कि पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत वाहन जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनचालकों से जुर्माना के रूप में 82 हजार 500 रुपिया भी वसूल किया है।

Karunakar Ram Tripathi
89

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap