Tranding
Mon, 01 Jun 2026 03:27 PM

राजनीतिक विवाद करने वालों पर होगी कार्रवाई:-एस पी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

लोकसभा चुनाव मतगणना होने तक को राजनीतिक विवाद होना शुरू हो गया है, इस संबंध में सीडीपीओ विवेक दीप ने संवाददाता को बताया कि जिला पुलिस कप्तान,डी अमरकेश ने इस संबंध में चेतावनी दी है अगर राजनीतिक विवाद होता है तो इस पर कार्रवाई की जाएगी l

 इससे निपटने के लिए सभी थाना स्तर पर क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया गया है ताकि किसी तरह का कोई अप्रिय घटना नहीं घट सके, सभी थानों में अलग से पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान की तैनाती की गई है, जो मतदान विवाद राजनीतिक विवाद को लेकर किसी भी अप्रिय विवाद से निपटेगी।

 चंपारण क्षेत्र के डीआईजी, जयकांत ने संवाददाता को बताया कि चंपारण क्षेत्र के तीनों जिला क्षेत्र यथा, बाल्मीकिनगर,पश्चिम चंपारण पूर्वी चंपारण,एवं शिवहर के क्षेत्र में विशेष चौकसी बरतने का निर्देश सभी थानाअध्यक्षों अनुमंडल पुलिस प्राधिकारी और पुलिस निरीक्षकों को दिया गया है l

Karunakar Ram Tripathi
107

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap