Tranding
Wed, 22 Apr 2026 12:57 AM
अपराध / May 27, 2024

सड़क हादसे में गोरखपुर के रेलवे इंजीनियर की बलरामपुर में हुई मौत।

बलरामपुर, उत्तर प्रदेश।

केला लदा कंटेनर बलरामपुर से पीलीभीत जा रहा था और गोरखपुर से इनोवा चिलवरिया जा रही थी, जहां रेलवे का कार्य चल रहा था। इनोवा व केला लदे कंटेनर में सिसई के पास टक्कर हो गई। जिसमे कंटेनर इनोवा पर पलट गई, जिसमे संतोष कुमार श्रीवास्तव 40 वर्षीय सेक्टर इंजीनियर रेलवे की मौत हो गई है। दूसरे महेंद्र नाथ मिश्र एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रेलवे जख्मी हुआ है। जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है।

वहीं मामले पर जानकारी देते हुए देहात कोतवाली प्रभारी ने बताया कि यह सड़क हादसा सिसई के पास हुआ है, जिसमें इनोवा में सवार एक की मौत हुई है और दूसरे को काफी चोट आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। कंटेनर सवार मौके से भाग निकला है कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
79

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap