Tranding
Sat, 28 Feb 2026 07:20 PM
धार्मिक / Apr 18, 2024

दो दिवसीय श्रीराम जन्मोत्सव एवं श्रीराम चरित्र मानस पाठ का भव्य आयोजन।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

 बिल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश।

स्थानीय कस्बे के मानस कालोनी शास्त्री नगर में दो दिवसीय श्रीराम जन्मोत्सव समारोह एवम् संगीतमय श्रीराम चरित्र मानस पाठ का भव्य आयोजन आज बृहस्पतिवार को सकुशल सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम बुधवार को प्रातः 9बजे से संगीतमय श्रीराम चरित्र मानस पाठ से प्रारम्भ हुआ,साथ ही विशेष पूजन और (महामृतुंजय )श्रीशुक्त पाठ, एवं बाधा मंत्र जाप शाम तक चला,तत्पश्चात आरती, दीप प्रज्वलन के बाद जन्मोत्सव कार्यक्रम शुरु हुआ "सजा दो घर को गुलशन से, अवध में राम आए हैं" भक्त जन इस भजन को गाते नचाते दिखे,इसके साथ ही "जय श्रीराम" के जयकारे से पूरा पंडाल गूंज उठा।

  वही आज बृहस्पतिवार को प्रातः 9बजे से पूर्णाहुति, सोहर कार्यक्रम,हवन, पूजन,के बाद प्रसाद वितरण कार्यक्रम तथा दोपहर 12 बजे से भव्य भंडार का आयोजन हुआ। जिसमें आए हुए सैकड़ों श्रद्धालु भक्त सपरिवार सम्मिलित होकर बड़े उत्साह से प्रसाद ग्रहण किया।

 उक्त समारोह में मुख्य रूप से,बबलू ग्रीन प्लाई,पवन वर्मा,सहित सैकड़ों पुरुष,महिलाएं ,बच्चे शामिल रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
125

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap