Tranding
Sat, 28 Feb 2026 07:20 AM
राजनीति / Apr 10, 2024

बलिया से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार नीरज शेखर होंगे।

रिपोर्ट --धनंजय शर्मा 

बलिया।

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 10 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें उत्तर प्रदेश की 7 सीटें , गाजीपुर, बलिया ,इलाहाबाद, फूलपुर ,मछली शहर, कौशांबी और मैनपुरी लोकसभा सीट शामिल हैं, भारतीय जनता पार्टी ने बहुत चर्चित सीट गाजीपुर से पारस नाथ राय को सीट दिया है वहीं बलिया सीट से मौजूदा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का टिकट काटकर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह के बेटे को टिकट दिया है वीरेंद्र सिंह मस्त इस बार टिकट पाने में पस्त हो गए।

 आज जारी हुई सूची के अनुसार प्रयागराज से नीरज

त्रिपाठी, फूलपुर लोकसभा सीट से प्रवीण पटेल को टिकट दिया है, इसके अलावा मछली शहर से वीपी सरोज,मैनपुरी जयवीर सिंह ठाकुर और कौशांबी से विनोद सोनकर को टिकट दिया है।

  बलिया से बीजेपी द्वारा टिकट को घोषणा देरी से यह कयास लगाए जाने लगे थे कि वर्तमान सांसद का टिकट कटने वाला है।आखिरकार बीजेपी ने इस बार पुराने दिग्गज व स्थानीय उम्मीदवार पर एक बार फिर भरोसा जताया है।

Karunakar Ram Tripathi
105

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap