Tranding
Fri, 17 Apr 2026 01:52 AM

थाना नगरा पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बलिया । पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो0 फहीम कुरैशी व थानाध्यक्ष नगरा अतुल कुमार मिश्र के कुशल निर्देशन में थाना नगरा पुलिस को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ 03 नफर अभियुक्तों गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।   

पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार आज मंगलवार को थाना नगरा के उ0नि0 छुन्ना सिंह व उ0नि0 समरेन्द्र कुमार मिश्र मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना पर 03 नफर अभियुक्तगण क्रमशः 1. कुर्बान आलम पुत्र अली मोहम्मद सा0 सूर्यपुर कोइरिया टोला थाना पिपरा कोठी जनपद मोतीहारी बिहार को एक अदद तमन्चा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर, 2. अफताब अंसारी पुत्र कसमुद्दीन अंसारी सा0 सूर्यपुर कोइरिया टोला थाना पिपरा कोठी जनपद मोतीहारी बिहार को एक अदद तमन्चा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस तथा 3. फारूख आलम पुत्र मकबूल अंसारी सा0 सुर्यपुर कोईरिया टोला थाना पिपरा कोठी जनपद मोतीहारी बिहार को एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ तिलकारी मोड़ बहद ग्राम तिलकारी से समय प्रातः 05.32 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया ।

अभियुक्तों के कब्जे से कुल 03 अदद तमंचा .315 बोर व 06 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर का बरामद किया गया । अभियुक्तों के विरूद्ध थाना नगरा पर मु.अ.सं. 101/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया।

Karunakar Ram Tripathi
100

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap