Tranding
Wed, 22 Apr 2026 03:28 PM
धार्मिक / Apr 02, 2024

जकात की रकम किस्तों में दे सकते हैं - उलमा किराम

सैय्यद फरहान अहमद

गोरखपुर उत्तर प्रदेश।

उलमा-ए-अहले सुन्नत द्वारा जारी रमज़ान हेल्पलाइन नंबरों पर सवाल-जवाब का सिलसिला जारी रहा।

1. सवाल : जकात की रकम किस्तों में दे सकते हैं? (गज़नफर, रहमतनगर)

जवाब : अगर कोई मजबूरी हो कि रकम इकठ्ठी नहीं दे सकता तो किस्तों में भी देने से अदा हो जाएगी। (मुफ्ती मेराज)

2. सवाल : बालिग लड़का जिसे अभी दाढ़ी नहीं आई है क्या उसे इमाम बनाया जा सकता है? (ताबिश, गाज़ी रौजा)

जवाब : अगर उसमें इमामत के दीगर शराइत भी पाए जाते हैं तो उसे इमाम बनाने में कोई हर्ज नहीं। (मुफ्ती अख्तर)

3. सवाल : केकड़ा खाना या उसका सूप पीना कैसा? (राजिक, तिवारीपुर)

जवाब : जायज़ नहीं बल्कि हराम है। (मौलाना मोहम्मद अहमद)

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
59

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap