Tranding
Fri, 05 Jun 2026 11:58 PM

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में स्वयंसेवी संस्थाओं की पौधरोपण व जागरूकता संगोष्ठी सम्पन्न।

पर्यावरणीय संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधरोपण करें- नितिन राय

डा. रामजी शरण राय

दतिया, मध्यप्रदेश।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वदेश नवांकुर संस्था व मेन्टर यूथ क्लब के संयुक्त तत्वावधान व मप्र जन अभियान परिषद, नेहरू युवा केन्द्र के निर्देशन में राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा के समीप स्थित राय कृषि फार्म में पर्यावरण संतुलन हेतु विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में मौलश्री, कटहल, अशोक, शीशम के पौधों का रोपण किया गया। 

स्वदेश संस्था कार्यकारी निदेशक रामजीशरण राय द्वारा उपस्थित जनों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहने का आव्हान किया ताकि हमारा जीवन सुरक्षित रह सके। सुदामा प्रसाद ने जलवायु परिवर्तन आवश्यकता अनुसार बना रहे अतः हमें पौधरोपण करना चाहिए। 

समाजसेवी पर्यावरण की रक्षा के लिए नितिन राय ने सभी से अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की। मेन्टर यूथ क्लब के अशोककुमार शाक्य ने पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला।समाजसेवी नीरज राय चितुवां द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया। पौधारोपण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नितिन राय, नीरज राय, सुदामा प्रसाद सेवानिवृत्त सहायक प्रभारी रोपणी अंगूरी बैराज दतिया, बलवीर पाँचाल, एडवोकेट ध्रुवसिंह, सुबोध शर्मा, शांति बाथम, लखन बाथम, कर्ण केवट, कमलेश परिहार आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी बलवीर पाँचाल पर्यावरण प्रेमी ने दी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
119

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap