Tranding
Sun, 26 Apr 2026 06:19 AM

निजी जमीन पर जेसीबी से खोदी गई तालाब का मनरेगा से हुआ भुगतान..

शिकायत के बावजूद अधिकारियों ने की अनसुनी 

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया। मनरेगा द्वारा निजी जमीन पर जेसीबी से हुई तालाब खुदाई के करीब 6 माह बाद राशि का भुगतान किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। बीते अक्टूबर 2023 में निजी जमीन पर खोदे गए तालाब का स्थानीय लोगों ने विरोध जताया था तब विभागीय अधिकारियों ने चुप्पी साध ली थी। लेकिन जैसे ही मार्च का महीना अंतिम होने को हैं, राशि भुगतान कर दिया गया है जिससे स्थानीय ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त हैं। मामला जिले के बाराचट्टी प्रखंड के दिवनियां पंचायत के तिलैया कला गांव का है,जहां बीते अक्टूबर 2023 में तीन लोगों के निजी जमीन पर जेसीबी से रात के अंधेरे में तालाब की खुदाई की गई थी तथा इनमें से एक लाभार्थी अंकित कुमार पिता भिखारी यादव को 50हजार 160 रुपए की राशि का भी भुगतान कर दिया गया था। इस बात की भनक के पश्चात स्थानीय लोगों ने विरोध जताया था तथा विभागीय अधिकारियों से शिकायत की थी। तब कहीं जाकर भुगतान पर रोक लगा दी गई थी। इधर पुन: एक लाख12हजार176 रूपये का भुगतान कर दिया गया हैं। बताया जा रहा है कि विभागीय अधिकारियों की सांठ-गांठ से उक्त राशि का भुगतान किया गया हैं।

India khabar
72

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap