Tranding
Sun, 19 Apr 2026 06:31 PM
राजनीति / May 08, 2024

जिले के दो लोकसभा क्षेत्र के 11अभ्यर्थियों का नामांकन पर्चा हुआ रद्द।

18 प्रत्याशी अब मैदान में।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिला में दो लोकसभा में होने वाला संसदीय चुनाव 2024 हेतु1बाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र,2 पश्चिम चंपारण का लोकसभा क्षेत्र से,3 प्रत्याशियों का,वाल्मीकीनगर लोकसभा क्षेत्र से 8 प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा जिला निर्वाचि पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी ने स्कूटीनी के बाद रद्द कर दिया है।

नामांकन पर्ची जांच के बाद अब वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से 10 अभ्यर्थियों का नामांकन पर्चा की जांच के बाद सही पाया गया,इसके अतिरिक्त पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र से 8 नामांकन पत्र वैध पाए गए,इस तरह देखा जाए तो दोनों लोकसभा क्षेत्र से अब 18 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं,जो चुनाव लड़ सकेंगे। इन दोनों लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में बाल्मीकि नगर से 8 और पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र से 3 का नामांकन पर्चा रद्द कर दिया गया है,इस तरह दोनों लोकसभा क्षेत्र को मिलाकर कुल 11 प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा को रद्द किया गया है। बाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशियों का पर्चा वैध पाया गया है उनमें,राजद के दीपक यादव,जदयू के सुनील कुमार,दुर्गेश सिंह चौहान, नवाकुमार सरणीय,सफी मोहम्मद मियां,दिनेशअग्रवाल, परशुराम शाह,प्रवेश कुमार मिश्र,शंभू प्रसाद,चंद्रदेश्वर मिस्र 

पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र से,भाजपा के संजय जयसवाल,कांग्रेस पार्टी के मदन मोहन तिवारी,उपेंद्र राम, संजय कुमार,मोहम्मद कलाम साई,नफीसअहमद,मोहम्मद शोएब एवं रोशन कुमार शामिल है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
149

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap