थाना श्यामदेउरवा साइबर सेल टीम द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से 02 अदद गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर पीड़ितों को किया सुपुर्द
श्यामदेउरवा, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा अभिषेक सिंह के नेतृत्व में साइबर सेल टीम में नियुक्त उ0नि0 अक्षय कुमार सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए ओम प्रकाश, का0 राजकुमार तथा म0का0 अनीता पाण्डेय द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से 02 पीड़ित व्यक्तियों के 02 अदद मोबाइल फोन Vivo T4 Lite- अनुमानित कीमत ₹12,000/- तथा Samsung Galaxy A25- अनुमानित कीमत ₹20,000/- को बरामद कर संबंधित पीड़ितों को सकुशल सुपुर्द किया गया।