Tranding
Sat, 30 May 2026 05:56 AM

नव वर्षाभिनंदन में "केक हब" पहुंचे भाजपा नेता छठठू राम।

केक हब के प्रबंधक विजय प्रताप सिंह ने केक काटकर मनाया जन्म दिवस ।

धनंजय शर्मा

बेल्थरा रोड (बलिया), उत्तर प्रदेश।

नगर के प्रसिद्ध केक हब गेस्ट हाउस में" दोस्ती की यादें ग्रुप" ने नव वर्षाभिनंदन में मित्र मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया। 

इस अवसर पर "केक हब" के प्रबंधक एवं विशिष्ट अतिथि विजय प्रताप सिंह ने सुरेश सिंह व जय प्रकाश उपाध्याय की अध्यक्षता में अन्य मित्रों के साथ मिलकर केक काटकर अपना जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।

कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता छट्ठू राम ने केक खिलाकर विजय प्रताप सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उपस्थित जनसमूह को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।  इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन विजय प्रताप सिंह द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम में शामिल मित्रों ने अपने हास-परिहास से आयोजन को और भी खास बना दिया।

आज के कार्यक्रम में सभी ने केक खिलाकर विजय प्रताप सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए गले मिलकर बधाई दी और खुशी का जश्म मनाया। तत्पश्चात सबने नव वर्षाभिनंदन पर एक दूसरे को बधाईयां दी। दोपहर लंच के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।  

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुरेश सिंह, जेपी उपाध्याय, विजय प्रताप सिंह, जगमोहन यादव, बृजभान सिंह, बृजेश पाण्डेय, जगदीश सिंह, हरिमोहन सिंह, अनिल सिंह, हरि प्रकाश गुप्त, ताड़ी बड़ा गांव से भाजपा नेता गीता शरण सिंह, पप्पू सिंह,अनिल सिंह इब्राहिम पट्टी से, संजय सिंह, कैप्टन गुलाब मौर्या, फतेह बहादुर सिंह, अमरजीत सिंह, विश्राम सिंह, जयप्रकाश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
54

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap