Tranding
Wed, 10 Jun 2026 12:39 AM

18 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

सिकटा थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में एक 18 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर लिया, आत्महत्या करने का मामला अभी तक पता नहीं चल सका। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतिका की पहचान, पारस साह की पुत्री, रानी कुमारी उम्र 18 वर्ष के रूप में की गई ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि बीती रात करीब 8:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सिरसिया गांव में एक लड़की ने गले में फंदा लगाकरआत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस लड़की के घर पहुंची,लड़की के माता-पिता शव के पास थे, उन लोगों ने बताया कि मेरी लड़के नेआत्महत्या कर लिया घटना की पुष्टि करते हुए थानाअध्यक्ष,नीतीश कुमार मौर्य ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

पुलिस ने संवाददाता को बताया कि अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हो सका है,आवेदन मिलते हीअग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

India khabar
26

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap