Tranding
Sun, 26 Apr 2026 05:17 AM

बीपीएससी शिक्षक भरती परीक्षा हुआ रद्द,पेपर लीक पर EOU की लगी मोहर।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

बिहार लोक सेवाआयोग की ओर सेआयोजित की गई शिक्षक बहाली परीक्षा के तीसरे चरण के तहत 15 मार्च की परीक्षा रद्द कर दी गई है। 15 मार्च को प्राथमिक विद्यालय/मध्य विद्यालय के शिक्षक पद के लिए दो शिफ्ट में परीक्षा का आयोजन किया गया था।परीक्षा के बाद पेपर लीक काआरोप लगा।आर्थिक अपराध इकाई नेअपनी जांच रिपोर्ट में बताया कि परीक्षा से एक दिन पूर्व ही दोनों शिफ्ट की परीक्षा के प्रश्न पत्र शिक्षा माफियाओं के पास प्राप्त हो गए थे।ऐसे में शिक्षकअभ्यर्थी लगातार इस बात का दबाव बना रहे थे कि 15 मार्च की परीक्षा रद्द की जाए। शिक्षक अभ्यर्थी 21 मार्च को पेपर रद्द करने की मांग को लेकर बिहार लोक सेवाआयोग के कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया था।इसी बीच बिहार लोक सेवा आयोग ने 15 मार्च की दोनों शिफ्ट की परीक्षा कैंसिल कर दी है।

Karunakar Ram Tripathi
75

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap