Tranding
Mon, 01 Jun 2026 08:31 PM

डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय में स्मार्टफोन हुआ वितरित..

रिपोर्ट- करुणाकर राम त्रिपाठी

परतावल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महाराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष छठवें सेमेस्टर में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया।

जैसा कि यह वितरण का कार्यक्रम दो चरणों मे होना है जिसमे प्रथम चरण में जिन छात्र, छात्राओं का नाम लिस्ट में हैं उनको आज स्मार्ट फोन वितरित किया गया और बाकी दूसरे चरण में वितरित किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भाजपा युवा नेता प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी के द्वारा उपस्थित छात्र/ छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया।

इस वितरण कार्यक्रम के दौरान अवधेश त्रिपाठी, विपिन बिहारी त्रिपाठी, सुमन सहानी सहित महाविद्यालय के प्रवक्ता गण एवं समस्त स्टाफ़ उपस्थित रहा।

Karunakar Ram Tripathi
120

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap