Tranding
Tue, 21 Apr 2026 03:53 PM

देवेन्द्र पी. जी. कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा

बेल्थरा रोड़ ,( बलिया)

देवेंद्र पी जी बिल्थरा के" राष्ट्रीय सेवा योजना" के स्वयंसेवकों /सेविकाओ द्वारा द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरूआत प्रार्थना से की गई। उसके पश्चात शिविरार्थियों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना गीत 'उठे समाज के लिए उठे उठे' का गान किया गया। उसके पश्चात कतारबद्ध होकर गोद लिए गये गांव बभिनियाव पहुंचे वहां पहुँच कर स्वच्छता अभियान के तहत गावं के विभिन्न गलियों और सड़को की सफाई की गई , डीह बाबा के स्थान की भी सफाई की गई इस कार्यक्रम में डॉ अरविन्द कुमार सिंह ,श्री राम प्रताप चौरसिया ,श्रीमती स्मिता सरोज आदि मौजूद रहे। यह कार्यक्रम कार्यक्रम अधिकारी डॉ उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व मे संपन्न हुआ ।

Karunakar Ram Tripathi
109

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap