थाना नगरा पुलिस ने दुष्कर्म व पास्को एक्ट से सम्बन्धित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
धनंजय शर्मा
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (उत्तरी) अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आज दिनांक 12.07.2025 को थानाध्यक्ष नगरा कौशल कुमार पाठक व उ0नि0 विकास यादव मय हमराह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 176/25 धारा धारा 76,65(2),62 BNS व 5K/5M/18 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित एक अभियुक्त भरत ठाकुर पुत्र शिवनाथ ठाकुर सा0 सरया बगडौरा थाना नगरा जनपद बलिया उम्र करीब 32 वर्ष को मुखबीर खास की सूचना पर सलेमपुर पुलिया के पास से समय करीब 08.30 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये मा0 न्या0 भेज दिया गया ।