Tranding
Wed, 15 Apr 2026 01:59 PM

हिना कौसर अंसारी साहिबा बनीं नेशनल ह्यूमन राइट्स एण्ड जस्टिस मूवमेंट गोरखपुर महानगर में महिला सभा की महानगर अध्यक्ष।

अंशुल वर्मा 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

नेशनल ह्यूमन राइट्स एण्ड जस्टिस मूवमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जनपद गोरखपुर के जिलाध्यक्ष अशफ़ाक हुसैन मेकरानी की संस्तुति पर जिला महासचिव प्रवीण कुमार अग्रवाल द्वारा हिना कौसर अंसारी साहिबा को गोरखपुर महानगर में महिला सभा की महानगर अध्यक्ष पद पर मनोनित किया गया । सैय्यद समीउद्दीन समी जिला उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष अशफ़ाक हुसैन मेकरानी साहब ने हिना कौसर अंसारी को बधाई और शुभकामनायें देते हुए कहा कि हम उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हैं। साथ ही साथ नेशनल ह्यूमन राइट्स एण्ड जस्टिस मूवमेंट की महिला सभा की अध्यक्ष पद पर मानोनित किए जाने पर हिना कौसर ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा जिस प्रकार से हम पर विश्वाश कर के हमें ये पद दिया गया है उसी प्रकार से हम अपने पद की गरिमा को बनाये रखते हुए अपनी ज़िम्मेदारियों और कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
108

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap