Tranding
Mon, 01 Jun 2026 05:38 PM

लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के निमित स्ट्राॅग रूम एवं मतगणना परिसर तथा ई.वी.एम. डिस्पैच सेन्टर निरीक्षण हेतु बाजार समिति परिसर एवं एल.एस. काॅलेज परिसर का भ्रमण किया।

अंजुम शहाब

मुजफ्फरपुर, बिहार

बाजार समिति में वैशाली एवं मुजफ्फरपुर लोक सभा निर्वाचन मतदान के बाद बज्रगृह और मतगणना केन्द्र बनाया जाना है। इसे लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को साफ-सफाई एवं अन्य भवन मरम्मति के संबंध में निदेश दिया। उन्होंने निदेश दिया कि संबंधित पदाधिकारियों से कार्य समाप्ति के बाद प्रमाण-पत्र प्राप्त करें। स्थलीय निरीक्षण कर ग्राउन्ड मैपिंग कर लें। उप निर्वाचन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, पूर्वी, कोषागार पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल एक बार पुनः संयुक्त रूप से निरीक्षण कर बिन्दुवार व्यवहारिक रूप से कार्य योजना बना लें। पुल निर्माण के द्वारा बाजार समिति परिसर को विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने संबंधित अभियंता को बताया कि नव निर्मित/निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन की पूरी तैयारी मार्च के प्रथम सप्ताह तक कर लें। आवश्यक संख्या में शौचालय एवं भवनों का रंग-रोगन करें। एल.एस. काॅलेज परिसर में भी भवनों को चिन्हित किया गया, जहां से मुजफ्फरपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित विधान सभा के ई.वी.एम. मशीन का कमिशनिंग और डिस्पैच कार्य किया जाएगा। वाहनों की आवश्यक संख्या में आकलन करने का निदेश साथ ही उसे रख-रखाव एवं स्टेशन प्वांईट का भी कार्य योजना बनाने का निदेश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।

Karunakar Ram Tripathi
126

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap