Tranding
Mon, 01 Jun 2026 10:48 AM
राजनीति / Feb 02, 2024

आसरा आवास योजना में डूडा नें दिव्यांगो का कोटा नहीं किया पुरा।

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने मुख्यमंत्री से कि शिकायत।

आवास आवंटन में जिनका नाम लाटरी में आया उनका नाम लिस्ट से हुआ गायब।

 हफ़ीज अहमद खान

कानपुर | राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने परियोजना अधिकारी डूडा पर आवास आवंटन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है | इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उच्च स्तरीय जांच कि मांग की है | 

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने आरोप लगाया है कि जिन लोगों के नाम लाटरी में निकाला गया था उनके नाम आवंटन लिस्ट से गायब है | विश्वनाथ सिंह, गौरव कुमार, बैभव दीक्षित ने इसकी शिकायत की है | ये सभी लोग आवंटन के दिन एच०बी०टी०यू० में लाटरी के दौरान मौजूद थे और इनका नाम लाटरी में डाला गया था और आवास आवंटन की सूचना प्रसारित कि गयी थी| आवंटन लिस्ट में इनका नाम नहीं है | आवंटन में दिव्यांगजनों का आरक्षण कोटा पूरा नहीं किया गया है डूडा ने मनमानी की है| राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी इसके विरोध में सड़कों पर उतर कर संघर्ष करेगी| इसके लिए रविवार को जिला ईकाई की बैठक बुलाई गयी है | वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनो को सत प्रतिशत आवास मिलना चाहिए, लेकिन यहाँ तो दिव्यांगों के आरक्षण पर ही डकैती डाली जा रही है|


Jr. Seraj Ahmad Quraishi
143

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap