Tranding
Mon, 01 Jun 2026 09:00 PM

अवध कंप्यूटर स्टडी सेंटर में कंप्यूटराइज्ड टाइपिंग टेस्ट का आयोजन।

रिपोर्ट- मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर/जन्दाहा (वैशाली)

75वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर अवध कंप्यूटर स्टडी सेंटर के संस्थापक श्री अवधेश चौधरी जी के द्वारा अवध कम्प्यूटर स्टडी सेंटर पर ध्वजारोहण किया गया साथ ही गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कंप्यूटराइज्ड टाइपिंग टेस्ट -2024 का भी आयोजन किया गया।संस्थान के निदेशक प्रोफेसर प्रकाश चंद्र ने बताया कि कंप्यूटराइज्ड टाइपिंग टेस्ट का आयोजन मे काफी कंपटीशन रहा।सफलता और असफलता के बीच दशमलव एक दो पॉइंट का अंतर रहा साथ ही आज वर्तमान परिवेश में डाटा एंट्री में एक्यूरेसी के लिए सही-सही टाइपिंग अत्याधिक अनिवार्य है।इस टाइपिंग टेस्ट में 25 शब्द पर मिनट 91% एक्यूरेसी के साथ प्रथम स्थान बरकत अली को मिला, 23 शब्द प्रति मिनट 79% एक्यूरेसी के साथ दूसरा स्थान मोहम्मद कैफ को मिला तथा 22 शब्द प्रति मिनट 76% एक्यूरेसी के साथ तीसरा स्थान ऋतिक कुमार को मिला।बैच टॉपर के रूप में अंशु आनंद, निकिता खुशी,बबीता कुमारी, निकिता कुमारी,शालू शाह इत्यादि छात्र छात्राओं को शील्ड तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम का संचालन कार्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह ने किया तथा लैब इंचार्ज लालबाबू महतो,प्रशिक्षु लैब सहायक अभिषेक कुमार सहित सैकड़ो छात्र - छात्राएं उपस्थित थे।

Karunakar Ram Tripathi
108

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap