Tranding
Mon, 01 Jun 2026 02:38 PM
अपराध / Jan 19, 2024

बेखौफ अपराधियों ने की दो की गोली मारकर हत्या,मचा कोहराम।

दो दिन बाद ही वैशाली पुलिस को बेखौफ अपराधियों ने दी एक और चुनौती

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता 

हाजीपुर(वैशाली)

जिले के सदर थाना क्षेत्र के केदार चौक मदारपुर में दरवाजे पर बैठे दो व्यक्ति को बेखौफ अपराधियों ने गोली मार दी।स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।वहीं मृतकों के परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के चकनूर गांव निवासी विपिन राय उर्फ कारु है।वहीं दूसरे मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर रामजीवन चौक निवासी छोटू सिंह बताया गया है।दोनों आपस में दोस्त बताए गए हैं।मृतक विपिन राय अपने निर्माणाधीन मकान के पास अपने दोस्त छोटू सिंह के साथ बैठे थे।तभी बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने उन दोनों पर गोली बरसा दी।जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।बता दें कि इन दिनों एक बार वैशाली जिले में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है।बीते दो दिन पूर्व ही हाजीपुर कोर्ट के मुंशी की सुबह सुबह सराय में बेखौफ अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।यह मामला अभी सुलझा भी नहीं है कि एक बार फिर वैशाली पुलिस को खुली चुनौती पेश करते हुए बेखौफ अपराधियों ने एक साथ दो व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है।इस घटना से वैशाली जिले के लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।घटना के बाद से घटनास्थल पर कोहराम मचा है।मृतक के घर वाले मातम मना रहे हैं।वहीं आसपास के लोगों मे दहशत है।जबकि वैशाली पुलिस ने जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।पुलिस जांच जारी है।

Karunakar Ram Tripathi
190

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap