Tranding
Sat, 25 Apr 2026 07:50 AM

अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रख्यात शायर,कवि स्व मनौवर राणा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, खेराजे अकीदत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय इदाराएअदब इस्लामी हिंद के बैनर तले अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर के विश्व प्रसिद्ध, प्रख्यातशायर, कवि,साहित्यकार,स्व मनौवरराणा के मृत्यु के उपरांत उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि और खेराजेकीदत पेश किया गया।यह कार्यक्रम, प्रोग्रेसिव कोचिंग संस्थान में साहित्यकार,शायर,कवि,स्व

मनौववर राणा कोश्रद्धांजलि अर्पित की गई,इसके साथ ही एकअदबी शेयरी प्रोग्राम, मनौव्वर राणा की याद में आयोजित की गई।साथ ही इसकीअध्यक्षता,बुजुर्ग शायर, अबुल खैर नश्तर ने की,जबकि

संचालन मोहम्मद कमरुज्जमा कमर ने अंजाम दी।इस भीषण ठंड और शीतलहर में भी इस कार्यक्रम में बहुत सारे स्थानीय कविशायर, साहित्यकार,लेखक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ, कलामपाक की तिलावत से मौलाना,कुरबान नदवी नेकिया

प्रोग्राम में उपस्थित सभी शायरों,कवियों,लेखकों ने अपना-अपना कलाम पेश करके उन्हें खिराजेअकीदत पेश किया। इस अवसर पर, सफदर हुसैन,प्रोफेसर मोहसिनआलम,प्रोफेसर सैयद एजाज हसन,डॉक्टर एम आरिफ,डॉक्टर जफर इमाम, एस के राव,अरुण गोपाल, निखिल चंद्र पांडेय,आफताब आलम,एबुजर कमाल, शमशाद सैफी,अनिलअनल, अब्दुल मजीद खान मजीद, चंदेश्वर,सना परवीन इत्यादि कई गणमानय व्यक्ति उपस्थित थे।उपस्थित सभी लोगों ने प्रख्यात,अंतरराष्ट्रीय स्तर के शायर,कवि साहित्यकार, स्वर्गीय मनववर राणा के प्रति अपने-अपने कालम और सुभ विचार से उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।अंत में संस्था के सचिव,फहीम हैदर नदवी ने उपस्थित सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

Karunakar Ram Tripathi
85

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap