Tranding
Fri, 05 Jun 2026 09:57 PM

रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलना पड़ा महंगा।

परिजनों और ग्रामीणों ने पकड़कर करवा दी शादी

घटना जिले के बांके बाजार प्रखंड की 

रिपोर्ट :विनोद विरोधी

गया, बिहार।

बिहार के गया में एक युवक को रात के अंधेरे में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाना काफी महंगा पड़ गया। दोनों प्रेमी युगल एक-दूसरे से मिल रहे थे, तभी परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें धर दबोचा और गांव के मंदिर में ले जाकर दोनों की शादी करा दी।घटना बांकेबाजार थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव की है। जानकारी के मुताबिक, बांकेबाजार थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव की रहने वाली पूजा कुमारी और रोशनगंज के रहने वाले संतन कुमार के बीच पिछले दो वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था।दोनों चोरी छिपे एक दूसरे से मिला करते थे लेकिन इस बार प्रेमिका के बुलावे पर प्रेमी उसके घर मिलने जा पहुंचा। इसकी भनक पूजा के परिजनों को लग गई और दोनों रंगेहाथ पकड़े गए। गांव के पास बांकेधाम मंदिर में दोनों प्रेमी युगल की शादी करा दी गई। मंदिर में प्रेमी युगल की शादी की खबर मिलते हीं ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

बताया जा रहा है कि दोनों दूर के रिश्तेदार हैं। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। प्यार परवान चढ़ा और दोनों एक दूसरे से चोरी छिपे मिलते रहे हैं।

Karunakar Ram Tripathi
103

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap